Ayodhya: संदिग्ध मिलने के बाद हाई अलर्ट, पीएम मोदी करेंगे परियोजनाओं का निरीक्षण

जानकारी अनुसार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने के बाद एटीएस हाई अलर्ट मोड में आ गई है। एटीएस के कमांडो ने कल वाहनों के काफिले के साथ रामनगरी की सुरक्षा परखी।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं। बता दे बीते कल यानी बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध आतंकी मिलने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक-चौबंद कर दी गई है। बता दे कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आएंगे। इस दौरान सीएम यहां रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को परखेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखेंगे। विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

जानकारी अनुसार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों के पकड़े जाने के बाद एटीएस हाई अलर्ट मोड में आ गई है। एटीएस के कमांडो ने कल वाहनों के काफिले के साथ रामनगरी की सुरक्षा परखी। नयाघाट से श्रीरामजन्मभूमि तक महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी भी बढ़ा दी है

257 मजिस्ट्रेट भी तैनात
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमें मुस्तैद कर दी हैं। इनमें शिफ्टवार विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। ये टीमें अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगी। सूचना मिलते ही रवाना होंगी। नोडल अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि सीएमओ कार्यालय व आवास, बूथ नंबर चार, रामकथा संग्रहालय पर ये टीमें तैनात रहेंगी। उधर, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंतजाम करने के लिए 257 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए बृहस्पतिवार को जवानों की आखिरी टुकड़ी भी पहुंच गई। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस के अलावा, आरआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, पीएसी आदि जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने इन्हें कर्तव्यबोध कराते हुए तैनाती स्थल के लिए रवाना किया। बता दे कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर विभिन्न जिलों से लगभग 10,000 से अधिक जवानों को बुलाया गया है। इनमें 100 से अधिक डीएसपी, 325 इंस्पेक्टर व 800 उपनिरीक्षक, वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 निरीक्षक आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Nepal: हिंदू समुदाय उत्साहित, प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रद्धालुओं ने की खास तैयारी

अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनी आरआरएफ, दो कंपनी एसएसबी, एक कंपनी आईटीबीपी व 26 कंपनी पीएसी के जवान भी पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को इन जवानों को अतिथियों के स्वागत-सत्कार व व्यवहार के प्रति सचेत करके विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि पर्याप्त संख्या में जवान पहुंच गए हैं। इन्हें विभन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here