Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान राम की मूर्ति फाइनल, मंत्री ने बताया हनुमान कनेक्शन

मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि यह राम और हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि, कर्नाटक से रामलला के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है।

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। भव्य राम मंदिर के लिए भगवान राम की मूर्ति फाइनल हो गई है। आपको बता दें कि जहां राम हैं, वहां हनुमान हैं… यह कहते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अयोध्या राम मंदिर के बारे में करोड़ों हिंदुओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मूर्ति का चयन हो गया है। हमारे देश के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार श्री योगीराज अरुण की तराशी गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या में स्थापित की जाएगी।

मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि यह राम और हनुमान के अटूट रिश्ते का एक और उदाहरण है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि हनुमान की भूमि, कर्नाटक से रामलला के लिए एक महत्वपूर्ण सेवा है। मंत्री ने योगीराज अरुण के साथ मूर्ति की तस्वीर शेयर की है।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। राम की मूर्ति मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। कर्नाटक के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। इससे राज्य की प्रसन्नता दोगुनी हो गई है। मूर्तिकार योगीराज अरुण को हार्दिक बधाई।

आधिकारिक सूचना नहीं मिली
कुछ घंटे पहले योगीराज ने मीडिया से कहा था कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि उन्होंने जो मूर्ति बनाई थी उसे स्वीकार कर लिया गया है या नहीं. हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ‘एक्स’ पर लिखा है। जिससे विश्वास हो गया कि उनके काम को स्वीकार कर लिया गया है। अरुण ने बताया कि वह ‘रामलला’ की मूर्ति तराशने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा चुने गए तीन मूर्तिकारों में से थे। योगीराज ने कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैं देश के उन तीन मूर्तिकारों में शामिल था, जिन्हें ‘रामलला’ की मूर्ति तराशने के लिए चुना गया था।

ये भी पढ़ें : Mathura: कान्हा की नगरी में नव वर्ष मनाने को जुटे लाखों लोग, नव वर्ष के मौके पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब  

आपको बता दे कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक हफ्ता पहले ही आयोजकों ने एक जनवरी से पूजित ‘अक्षत’ (चावल, हल्दी और घी का मिश्रण) का वितरण शुरू कर दिया जो 15 जनवरी तक जारी रहेगा। महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर की जाएगी। उन्होंने देशभर के लोगों से इस अवसर को उत्सव के रूप में मानने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here