Ayodhya: विधायक अभय सिंह ने सपा पर लगाया आरोप, बोले- सपा नेतृत्व ने रामलला के दर्शन करने से रोक रखा था

विधायक ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था।

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह ने आज यानी शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। बता दे कि रामलला के दर्शन करते वक़्त विधायक अभय सिंह भावुक हो कर रो पड़े।

बता दे कि समाजवादी पार्टी की ओर से रामलला के दर्शन से रोके जाने पर सपा पार्टी के कुछ विधायकों में आक्रोश था। वहीं बीते दिनों अभय ने इस पर खुलकर विरोध दर्ज कराया था।

अभय पर राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने का भी आरोप लग चुका है। विधायक ने कहा था कि जब यूपी के सभी विधायक रामलला के दर्शन करने आ रहे थे तो सपा के विधायकों को आने से रोका गया था।

ये भी पढ़ें : बंगाल: पीएम मोदी विपक्ष पर हुए हमलावर, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर कही ये बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here