Ayodhya News : श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार, रनवे का काम शत प्रतिशत हुआ पूरा

0
240

न्यूज़लिंक हिंदी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार हो गया है। रनवे का काम शत प्रतिशत पूरा हो गया है। CM योगी आज करेंगे निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचेंगे, टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य 95% पूरा काम पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अयोध्या पहुंचेंगे। जो एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। उसके साथ नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीमें भी हवाई अड्डे का निरीक्षण करेंगी। लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां से विमानों का उड़ान संभव होगा।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में नवनिर्मित श्रीरामनाम स्तूप और रामलला भवन के लोकार्पण समारोह में पहुंचे,इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित हो, यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है। इसी के अनुरूप केंद्र सरकार और यूपी सरकार मिलकर काम कर रही है। इसी मौके पर सीएम योगी ने एक बड़ा एलान भी किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जुलाई महीने तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा,उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी होते ही अयोध्या नगरी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों के लिए भी बेहतरीन गंतव्य के रूप में जानी जाएगी,

बता दें कि अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और इसके बाद रामलला जाकर पूजा-अर्चन किया और पैदल ही राम जन्मभूमि पथ का निरीक्षण करने निकल पड़े।अब इस रनवे का काम शत प्रतिशत पूरा हो गया है। CM योगी आज करेंगे निरीक्षण, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचेंगे, टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य 95% पूरा काम पूरा हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here