न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में होने वाली 84 कोसी परिक्रमा को लेकर यूपी आबकारी विभाग के मंत्री ने बड़ा निर्देश देते हुए पूरे परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी।
अयोध्या दौरे पर पहुंचे आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्री राम तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुलाकात की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने तमाम विषयों पर चर्चा की। मंत्री नितिन अग्रवाल ने चंपत राय से मुलाकात के दौरान अयोध्या में होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के पूरे परिक्रमा क्षेत्र में शराब की बिक्री को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र की सभी दुकानें हटाई जाएंगी।
ये भी पढ़े : AIMIM चीफ ओवैसी ने असम के CM पर किया तंज, बोले- सबको एक समान देखे, मुसलमानो और शुद्रो को झेलना पड़ता है
इतनी शराब की दुकानों पर लटका ताला
84 कोस क्षेत्र में शराब की लगभग 600 दुकानें है। अयोध्या जिले में 397 शराब की दुकानें हैं। फैजाबाद में 153 शराब की दुकाने हैं। शराबबंदी के ऐलान के बाद से ये सारी दुकानें बंद कर दी गई हैं। इसका आदेश अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। अब 84 कोस मार्ग में आने वाली सभी शराब की दुकानें हटा दी जाएंगी।
उद्घाटन से पहले पीएम मोदी पहुंच रहे अयोध्या
बता दें कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसकी वजह से अयोध्या में प्रदेश के मंत्रियों के साथ ही आला अधिकारी का जमावड़ा लग रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी आ रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने अयोध्या आएंगे।
ये भी पढ़े : कपूर परिवार पर आयी एक और आफत, Ranbir Kapoor के वायरल क्रिसमस वीडियो के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है। सीएम योगी गुरुवार को अयोध्या पहुंच कर एक बार फिर राम मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे।

