Ayodhya: पाकिस्तानी कलाकार भी राममंदिर के उद्धाटन पर आयोजित रामलीला में होंगे शामिल, 17 से 22 जनवरी से होगी शुरुआत

विदेशी कलाकार भी नजर आएंगे। ये कलाकार रूस, मलयेशिया, अमेरिका, लंदन, दुबई, इस्राइल, अफगानिस्तान, जापान, चीन, जर्मनी, अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान के कलाकार अयोध्या की रामलीला में काम करेंगे।

0
475

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। राममंदिर के उद्घाटन की खुशी में फिल्मी रामलीला का आयोजन इस बार जनवरी में भी होगा। यह रामलीला हर साल दशहरा पर होती रही है। इस बार17 से 22 जनवरी तक सरयू तट स्थित रामकथा पार्क में रामलीला का मंचन होगा। फिल्मी कलाकार इस रामलीला में नए अंदाज में नजर आएगी। रामलीला में पाकिस्तान समेत 14 अन्य देशों के कलाकार रामकथा को जीवंत करते नजर आएंगे।

रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया
पहली बार रामलीला में फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी कलाकार भी नजर आएंगे। ये कलाकार रूस, मलयेशिया, अमेरिका, लंदन, दुबई, इस्राइल, अफगानिस्तान, जापान, चीन, जर्मनी, अमेरिका, थाईलैंड, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान के कलाकार अयोध्या की रामलीला में काम करेंगे।

यह पहला अवसर होगा, जब एक साथ इतने देशों के कलाकार फिल्मी कलाकारों के साथ मिलकर रामलीला करेंगे। वह भी भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की धरती पर।

कमेटी के महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि रामलीला का उद्घाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इसी साल दशहरा में हुई रामलीला को 32 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर देखा था।

ये भी पढ़ें:UP Rainy Weather: लखनऊ, कानपुर, आगरा समेत कई जिलों में सुबह से बारिश, बरेली की रात रही सबसे ठंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here