Ayodhya: गर्भगृह में स्थापना के बाद सामने आई प्रभु श्रीराम की तस्वीर, देखें अद्भुत स्वरूप

इससे पहले गुरुवार को ढकी मूर्ति का ही पूजन किया गया था। रामलला के अचल विग्रह, गर्भगृह स्थल और यज्ञमंडप का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया।

0
338

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित होने के बाद इसकी तस्वीरें आने का सिलसिला लगातार जारी है। बता दे कि शुक्रवार को रामलला की एक और तस्वीर जारी हुई, जिसमें उनके पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में रामलला को फूलों की माला पहनाई गई है।

आपको बता दे कि रामलला के अचल विग्रह को पहले ढक कर रखा गया था। इसकी तस्वीर कल ही सामने आई थी। हालांकि, अब इसका पूरा आवरण सामने आया है। इससे पहले गुरुवार को ढकी मूर्ति का ही पूजन किया गया था। रामलला के अचल विग्रह, गर्भगृह स्थल और यज्ञमंडप का पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया गया।

ये भी पढ़ें : Pran Pratistha: उत्तराखंड में 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी का आदेश, कर्मचारी नाखुश

रामलला के नवनिर्मित मंदिर में अचल विग्रह की स्थापना के साथ विराजमान रामलला को भी पूजित-प्रतिष्ठित किया जाएगा। राममंदिर के गर्भगृह में सोने के सिंहासन पर रामलला की इस 51 इंच की अचल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। उनके सिंहासन के ठीक आगे विराजमान रामलला स्थापित होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here