Ayodhya: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, अंबानी, बिड़ला, मित्तल समेत कारोबार जगत के दिग्गज अयोध्या में

देश के चर्चित उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मौजूद रहे।

0
366

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उद्योगपति अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पिरामल और बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे।

देश के चर्चित उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मौजूद रहे। उनके अलावा देश के कारोबारी जगत के कई अन्य दिग्गजों ने भी आयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े: Ram Mandir Pran Pratishtha: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विराजे रामलला, राघव रूप में मोहक मुस्कान देख भावुक हुये भक्त

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूरा अंबानी परिवार रहा मौजूद
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी व उद्योगपति अनिल अंबानी श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे। उनके अलावे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, उनकी पत्नी श्लोका मेहता अंबानी, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल और रेमंड समूह के मुखिया अनिल सिंघानिया भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। 500 से अधिक अतिथियों की सूची में भारतीय उद्योगजगत के जाने-माने दिग्गजों के अलावा मनोरंजन, खेल, संगीत और अन्य क्षेत्रों हस्तियों का नाम शामिल था।

ये भी पढ़े: LIVE: ‘रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण, PM मोदी बोले यह क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला’

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल भी अयोध्या पहुंचे। अनिल अग्रवाल इलेक्ट्रिक ओपन कार से मंदिर परिसर में पहुंचे। इसके अलावा कुमार मंगलम बिड़ला अपने परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे। बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, उनकी बेटी अनन्या बिड़ला राम जन्मभूमि पहुंचीं। देश के दिग्गज कारोबारी इस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल भी पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here