न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के साथ एयरपोर्ट निर्माण के निरीक्षण के बाद एक समीक्षा बैठक की। पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप नए भारत की नई अयोध्या बन रही है। यहां की हवाई पट्टी पहले बहुत छोटी थी। इसकी भूमि 178 एकड़ ही थी। इतने में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नहीं बन सकता था। साथ ही अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि 15 दिसंबर तक श्रीराम एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। अयोध्या एयरपोर्ट के उद्घाटन की तिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तय करेंगे। 22 जनवरी को नए मंदिर में रामलला के विराजने से पहले यहां से विमानों की उड़ानें शुरू हो जाएंगी।

सीएम योगी ने कहा, न केवल एयरपोर्ट बल्कि अयोध्या के विकास कार्यों और नव्य अयोध्या जो प्रभु राम के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में विराजमान होने के पूर्व सजकर एक नई अयोध्या के रूप में देश और दुनिया के सामने होगी। उसके भव्य लोकार्पण के कार्यक्रम के साथ हम सब जुड़ेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि सेकंड फेज में 50000 स्क्वॉयर फीट का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा और रनवे की लंबाई 3700 मीटर होगी, जिस पर अंतरराष्ट्रीय विमान उतर सकेंगे। अयोध्या का हवाई अड्डा भी सामान्य हवाई अड्डा नहीं है।
ये भी पढ़े : UP NEWS : फिरोजाबाद में जिंदा जला परिवार, 3 बच्चों की मौत; पति-पत्नी की हालत गंभीर
प्रधानमंत्री के निर्देश पर राज्य ने केंद्र सरकार को जो प्रस्ताव भेजा, उसे सहमति मिली। इसके बाद राज्य ने 821 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई। इस पर एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने निर्माण शुरू किया।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से तिथि का निर्धारण किए जाने के बाद सिर्फ एयरपोर्ट ही नहीं, कई अन्य विकास कार्यों की सौगातों का भी लोकार्पण होगा। राम मंदिर के लोकार्पण से पहले अयोध्या को हवाई सेवा से जोड़ दिया जाएगा। अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदरतम नगरी का गौरव उपलब्ध कराने के लिए सरकार काम कर रही है। इसमें हर कदम पर केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।
अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए होगी पहली उड़ान
अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लोकार्पण 15 दिसंबर के बाद किसी भी दिन हो सकता है। यहां से पहला विमान दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा। इंडिगो एयरलांइस यह सेवा शुरू करने जा रही है। देश के बाकी शहरों के लिए अन्य विमान कंपनियों से बात चल रही है। पहले चरण में सिर्फ घरेलू और दूसरे फेज का काम पूरा होने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो सकेंगी।
ये भी पढ़े : PM मोदी को अपशब्द बोलने पर पत्नी को पीटा, महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बीजेपी नेता की कर दी हत्या
राम मंदिर से मिलती-जुलती शक्ल में राजस्थान के पत्थरों से करीब 320 करोड़ की लागत से तैयार अयोध्या के एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की भी सुविधा रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इसके लोकार्पण की तारीख तय किए जाने के साथ ही पहली उड़ान का दिन और समय मुकर्रर कर दिया जाएगा। दिल्ली के लिए रोज और अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।

