न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों का अयोध्या में पहुंचना शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज अभिनेता अयोध्या नगरी पहुंच गए हैं।
अयोध्या पहुंचे अमिताभ बच्चन
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या पहुंच चुके हैं। अभिषेक बच्चन के साथ उन्हें देखा गया। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

कंगना ने शेयर कीं मंदिर की तस्वीरें
अभिनेत्री रविवार को श्रीराम की नगरी पहुंच गई थीं। आज उन्होंने ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर के सामने से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, ‘यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्रीराम की, जय श्रीराम’।

माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ राम लला के प्रतिष्ठान में शामिल होने के लिए अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं।
हेमा मालिनी
उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्हें होटल से बाहर आते हुए देखा गया।

विक्की-कैट, आलिया-रणबीर
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सितारे भी अयोध्या पहुंचे हैं। धीरे-धीरे सभी सेलेब्स श्रीराम मंदिर परिसर तक पहुंच रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।

रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले सितारे अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी इस समय अयोध्या में हैं। प्राण प्रतिष्ठा में ये तीनों सितारे भी उपस्थित रहेंगे।
ये भी पढ़ें :Varanasi: प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी के गंगा घाटों पर भक्तों ने लगाई डुबकी, मुफ्त नौकायन का उठा रहे आनंद
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर नगरी अयोध्या में आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में होगा।

