Ayodhya: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट सदस्यों समेत पहुंचे अयोध्या, भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के सदस्यों के अयोध्या पहुंचे।

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के सदस्यों के अयोध्या पहुंचे। बता दे कि यहां पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री धामी को बुके भेंट किया। थोड़ी देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराज रहे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपया करें। हम यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो।

ये भी पढ़ें : Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, 66 छात्रों को देंगे स्कॉलरशिप, जानिए पूरा कार्यक्रम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here