Azamgarh :दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी से लौट रहे सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत,जबकि साथी घायल

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के दर्दनाक सड़क हादसे में फत्तनपुर गांव के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी पूर्ण रूप से घायल हो गया।

घटना के समय मृतक ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवई के रज्जकपुर गांव निवासी रामनाथ सफाई कर्मी था। उसकी ड्यूटी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव में लगी थी।

देर शाम वह बाइक से अपने साथी मधुबन के साथ ड्यूटी से वापस घर की और लौट रहा था। अभी बाइक सवार रामनाथ व मधुबन फत्तनपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे में रामनाथ व मधुबन पूर्ण रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल मधुबन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस ने रामनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए तुरंत भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम सा मच गया है। घरवालों का रो- रोकर बहुत बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here