न्यूज़लिंक हिंदी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अजीज कुरैशी नहीं रहे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल डॉ. कुरैशी 83 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्हें पिछले दिनों भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़े : कानपुर के तंबाकू कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर IT की Raid, लग्जरी कारों समेत करोड़ की नकदी बरामद
उनकी देखभाल करने वाले उनके भतीजे सूफियान अली ने कहा, ‘‘ कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह करीब 11 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।’’ कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के तौर पर कार्य किया था।
ये भी पढ़े : UP NEWS: समाजवादी पार्टी यूथ विंग की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने की मीडिया से बात, बोले ये बात…
अली ने बताया कि वह पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गये थे और 1984 में लोकसभा सदस्य बने। कुरैशी अविवाहित थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

