वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर, स्पिन की दुनिया के जादूगर का हुआ निधन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्पिन की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले बिशन सिंह बेदी का आज अचानक निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी 77 साल के साथ के थे और वह बीती शताब्दी में टीम इंडिया के सबसे महान स्पिनर रहे।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्पिन की दुनिया के जादूगर कहे जाने वाले बिशन सिंह बेदी का आज अचानक निधन हो गया। बिशन सिंह बेदी 77 साल के साथ के थे और वह बीती शताब्दी में टीम इंडिया के सबसे महान स्पिनर रहे। बिशन सिंह का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर पंजाब में हुआ था। बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 1966 में टेस्ट डेब्यू किया और वह अगले 13 साल तक टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। 1979 में संन्यास लेने से पहले तक बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट मैच खेले और 28.71 के शानदार औसत से 266 विकेट हासिल किए। इस दौरान वो भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

ये भी पढ़े : Israel Hamas War: इजरायल ने रोकी गाजा में ईंधन की सप्लाई, 120 नवजात शिशुओं की जान खतरे में

स्पिन की दुनिया के 4 जादूगरों में से एक थे बिशन सिंह बेदी
महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट भी लिए। उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया। वह भारतीय क्रिकेट के स्पिनरों की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे।

ये भी पढ़े : महानवमी के दिन सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, साथ ही दी नवरात्रि और दशहरा की बधाई

बिशन सिंह बेदी के अंदर लीडरशिप की थी काबिलियत
गेंदबाजी के अलावा बिशन सिंह बेदी के अंदर लीडरशिप की काबिलियत भी थी। बिशन सिंह बेदी को 1976 में टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने 1978 तक टीम इंडिया की कमान संभाली। बिशन सिंह बेदी को ऐसे कप्तान के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने टीम के अंदर लड़ने की क्षमता पैदा की और अनुशासन को लेकर नए बैंच मार्क स्थापित किए। बतौर कप्तान बेदी ने नई इबारत भी लिखी। कप्तान के तौर पर बिशन सिंह बेदी ने 1976 में उस समय की सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज को उसी की धरती पर जाकर टेस्ट सीरीज में मात दी।

ऐसा रहा महान बिशन सिंह बेदी का करियर
बिशन सिंह बेदी ने 31 दिसंबर 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डंस में टेस्ट करियर का आगाज किया था, जबकि अगस्त-सितंबर 1979 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। दूसरी ओर, पहला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई 1974 को को लॉर्ड्स खेला था, जबकि आखिरी वनडे 16 जून को 1979 को श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here