न्यूज़लिंक हिंदी, बदायूं। मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बता दे कि फरार आरोपित जावेद बेहद नाटकीय अंदाज में बरेली में बरेली पहुंचा। एक ऑटो पर सवार होकर बोला मैं जावेद हूं, बदायूं वाला। आटो में सवार होने से लेकर उसकी पूरी बात का वीडियो बनाया गया है।
बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।
#WATCH बदायूं डबल मर्डर केस में दूसरे अभियुक्त जावेद को पुलिस ने कल रात बरेली(उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के पास मौजूद एक वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, "…मैं सीधे दिल्ली भाग गया था और मैं खुद को सरेंडर करने बरेली आया हूं… मेरे भाई ने क्या किया,… pic.twitter.com/7Cb0JnCjYg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2024
लोगों के सवाल पर वह कहता है कि उसने कुछ नहीं किया, जो किया भाई साजिद ने किया। जिनके बच्चे मारे गए उनसे तो हम लोगों के बहुत अच्छे ताल्लुक थे। फिर ऐसा क्यों हुआ नहीं पता, लेकिन मैं वहां नहीं था। मैं डर कर बरेली आया हूं, मुझे यहां पुलिस के पास ले चलो।
अगर वह वहां है तो जल्द यहां लाया जाएगा
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि वह अब बरेली की बारादरी पुलिस के पास है। वहा से सूचना बदायूं पुलिस को दे दी गई है। जो उसे लेने जा रही है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं है। सुनने में ही आया है। बरेली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अगर वह वहां है तो जल्द यहां लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Badaun: नशे में कसाई बना भाई, फावड़े से दिया वारदात को अंजाम, आरोपी की तलाश शुरू
बता दे कि आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगीं थीं। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा।

