तंत्र-मंत्र के कारण हुआ बदायूं हत्याकांड? बच्चों के लहूलुहान शव देख भड़के लोग, अर्धसैनिक बल तैनात

क्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

0
344

न्यूज़लिंक हिंदी, बदायूं। दो बच्चों की निर्मम हत्या के बाद मोहल्ले के सभी लोग आक्रोश में है। जिसके हाथ में जो भी लगा लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। वहीं पुलिस चौकी के पास लगे खोखों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को कठोर कार्रवाई से लेकर फांसी की सजा दिलाने की बात भी कह रही थी। भीड़ ने आस-पास के चार खोखे आग के हवाले कर दिए। पुलिस प्रशासन एक तरफ आग बुझा रही थी वहीं भीड़ को काबू करने का काम भी पुलिस कर प्रशासन कर रहा था।

जानें घटना के बारें में

आपको बता दें कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपित साजिद बहाने से विनोद के घर में घुसा था। जैसे ही उनके स्वजन घरेलू कार्य में व्यस्त हुए, उसने दूसरी मंजिल पर खेल रहे दोनों बालकों की हत्या कर दी। इसके बाद वह भागकर नीचे आया।

धमकाते हुए कहने लगा कि मैंने दोनों लड़कों को मार दिया
विनोद की मां मुन्नी देवी ने देखा कि उसके कपड़े और चेहरे पर खून लगा था। उन्हें देखकर वह चीखने लगा। धमकाते हुए कहने लगा कि मैंने दोनों लड़कों को मार दिया है। वह रोते हुए छत की ओर भागीं इतने में साजिद फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। इधर आक्रोशित भीड़ ने साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार दुकानों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

साजिद ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि साजिद के दो नवजात बच्चों की पहले मृत्यु हो चुकी है। अब फिर से उसकी पत्नी का प्रसव होना है। चर्चा रही कि तीसरा बच्चा जीवित बना रहे इसलिए साजिद ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। उसी के अंतर्गत विनोद की बेटों की हत्या कर दी। उसके मुंह पर लोथड़े लगे होने से खून पीने का अंदेशा भी जताया गया। पुलिस इस जानकारी से इन्कार कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here