न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के बदायूं में एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया , सिपाही की पत्नी ने एक युवक पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सिपाही की पत्नी की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और जांच पड़ताल तुरंत शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक महिला दलित है, जबकि आरोपी सामान्य जाति का है। पीड़िता के मुकदमे के मुताबिक उसका पति पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर है। जून 2022 में उसकी बदायूं जिले के मुजरिया थाने पर तैनाती हुई।
बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए पति ने जिले के उझानी कस्बे में सहसवान चौराहे पर एक मकान किराए पर दिला दिया। उक्त मकान के बराबर आरोपी पारस पुत्र हरिबाबू के मकान का निर्माण कार्य भी चल रहा था। आरोपी पारस पानी भरने के लिए जिस मकान में सिपाही की पत्नी रहती थी वहां पहुंचकर अक्सर मकान स्वामी का सबमर्सिबल पंप ऑन करने के लिए पहुंच जाया करता था।
पीड़िता का आरोप है कि एक दिन वो किराये के मकान में बने बाथरूम में स्नान कर रही थी। बाथरूम ऊपर से खुला था। इस दौरान पारस वहां पहुंच गया और महिला को बाथरूम में नहाते देखा तो उसने वीडियो और फोटो दोनों ही बना लिया। इसके बाद महिला को वीडियो, फोटो दिखाए। हालांकि पहले तो महिला ने पति पुलिस कर्मी बताते हुए उसकी शिकायत करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी।
इसके बाद महिला डर गई और पारस की बातों के जाल में फंस गई। आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म किया। जहां आरोपी महिला को बुलाता था, वो जाने को बेहद मजबूर हो जाती थी। 28 मई 2024 को पीड़िता के पति ड्यूटी से बाहर गए हुए थे कि पारस उसके आवास पर जा पहुंचा। जहां बच्चों के गले पर चाकू रखते हुए महिला को डराया धमकाया और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
कांस्टेबल पति को आरोपी और पत्नी की बच्चों को लाने और छोड़ने के दौरान मिलने की भनक लगी तो शिकायत मुख्य रूप से उझानी पुलिस से की गई। कार्रवाई में देरी हुई तो महिला ने एसएसपी को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तुरंत शुरू कर दी। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

