न्यूज़लिंक हिंदी, बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र से बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि आज दो साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़ित बच्ची को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को पैर गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानें पूरा मामला
बता दे कि बिनावर थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी संजय दो साल की बच्ची को पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने खेत में ले गया था। वहीं पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की हालत नाजुक हो गई। इस घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब दो बजे मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी घौसपुर रोड पर भागने की फिराक में खड़ा है।
पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर ली। बता दे कि पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से हुई इस फायरिंग में आरोपी को पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया।
एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Kota: शिव बरात के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आये 14 बच्चे