Bahraich : ड्यूटी के समय बंदर के साथ बनाई रील, छह नर्स निलंबित

0
154

न्यूज़लिंक हिंदी। बहराइच के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों पर प्राचार्य ने की कार्रवाई, महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सों ने ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ रील बनाकर इसे वायरल कर दिया।

यह वीडियो प्राचार्य के पास पहुंची। प्राचार्य ने सभी स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला जिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में स्टाफ नर्स अंजली, आंचल शुक्ला, किरन सिंह, प्रिया, पूनम पांडे और संध्या सिंह के तैनाती है।

इन सभी ने 5 जुलाई को ड्यूटी के दौरान महिला अस्पताल में बंदर को कपड़े पहना कर रील बनाया। इसके बाद रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रील की वीडियो प्राचार्य डॉ संजय खत्री के पास पहुंची।

जिस पर उन्होंने सभी स्टाफ नर्सों को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य का कहना है कि इससे मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हुई है। प्राचार्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here