Bahraich : आदमखोर भेड़िए का आतंक, मां के पास सो रही ढाई साल की मासूम बच्ची को खा गया भेड़िया

0
181

न्यूज़लिंक हिंदी। आदमखोर भेड़िये का आतंक , मां के पास सो रही ढाई साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया, उसने बच्चे के दोनों हाथ खा लिए। 2 घंटे के बाद बच्ची की लाश घर से एक किमी दूर मिली।

बेटी की लाश देखकर मां अपने होश खो बैठी, वहीं भेड़िये ने इसी इलाके की 60 साल की एक बुजुर्ग महिला पर भी हमला भी किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं , सीएम योगी ने अफसरों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम गरेठी गुरुदत्त सिंह पुरवा गांव में ढाई साल की अंजली सोमवार की तड़के 4 बजे के आसपास मां के साथ घर में सो रही थी, इस दौरान आदमखोर भेड़िया दबे पांव घर में दाखिल हो गया। वह अंजली को मुंह में दबाकर भागने लगा। बच्ची के चीखने पर मां की नींद खुल गई। मां भेड़िए के पीछे भागी लेकिन कुछ ही देर में वह आंखों से ओझल हो गया।

परिवार समेत गांव के अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर बच्ची की तलाश करने लगे, दो घंटे के बाद घर से करीब 1 किमी की दूरी पर बच्ची की खून से लथपथ लाश मिली, भेड़िये ने उसके दोनों हाथ खा लिए थे। बेटी की लाश देखकर मां बेहोश हो गई, परिवार के लोगों ने मुश्किल से उसे संभाला। मिली जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली।

इसी कड़ी में जंगल पुरवा के 7 वर्षीय बच्चा पारस को भी घायल कर दिया था, महसी के अस्पताल में उसका उपचार अभी भी चल रहा है। इस समय जिले के 35 गांव के भेड़िये के आतंक से बेहद परेशान हैं।

लोग रात-रात भर डरो के पीछे सो नहीं पा रहे हैं, आदमखोर भेड़िया लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है। महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों को पकड़ने के लिए कई जिलों की वन विभाग की टीमें भी लगी हुईं हैं, इसके अलावा दो कंपनी पीएसी जवानों के साथ पुलिस भी तैनात है। इसके बावजूद भेड़िये लोगों पर लगातार हमला कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here