Bakrid 2023 : CM Yogi Adityanath, अखिलेश यादव समेत इन नेताओं ने बकरीद की दी बधाई, जानें- क्या कहा

0
110

न्यूज लिंक, संवाददाता। देशभर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर सीएम योगी आदित्यनाथ बीएसपी सुप्रीमो मायावती, और समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव समेत यूपी के दिग्गज नेताओं ने शुभकामना संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यकाल्य द्वारा बताया गया, “यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।”

मायावती ने कहा, “देश व दुनिया में रहने वाले सभी भारतीय भाईयों एवं बहनों को ईद अल अज़हा त्योहार की दिली मुबारकबाद व शुभकामनायें।” अखिलेश यादव ने कहा, “सभी को ईद-अल-अज़हा मुबारक।” सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, “आप सभी को ईद- उल-अजहा की दिली मुबारकबाद।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here