न्यूजलिंक हिंदी, बांदा। बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र से एक चर्चित मामला सामने आया। यहां एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। इसकी खबर जब पति को हुई तो गुस्साआए पति ने अपने ही घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग नपे विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई और घर में मौजूद बच्चों का बचाया। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करतल चौकी क्षेत्र के रहने वाले कल्लू के घर में देर रात लगभग 2:00 बजे आग लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस ने पीड़ित से बात की तो पीड़ित ने सब कुछ जल जाने का हवाला देकर मौके पर आने के लिए मना किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा एक कच्चे मकान में आग लगी हुई थी।पुलिस ने जब कल्लू से पूछा तो उसने बताया कि मेरी पत्नी को पड़ोस के गांव का एक लड़का भगा कर ले गया है। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि पीड़ित घर में आग लगने के बावजूद नहीं बुझा रहा था।
पुलिस ने पूछा गया तो बताया कि पानी नहीं है। पुलिस के मुताबिक पत्नी के जाने के कारण गुस्से में आकर पति ने आग लगाई है। करतल चौकी इंचार्ज रोशन गुप्ता ने बताया की देर रात 2 बजे सूचना मिली थी कि सड़क किनारे घर में आग लग गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। घर में सभी लोग सुरक्षित है।