Banda News: बुआ की लड़की पर ही आ गया युवक का दिल बोला मुझसे शादी कर लो,इन्कार करने पर चाकू मार किया घायल

0
370

न्यूज़लिंक हिंदी। मामा के घर रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही छात्रा को उसके ममेरे भाई का दिल उस पर आ गया,शादी इन्कार करने पर चाकू मार घायल कर दिया।

युवती जालौन जिले की रहने वाली है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि गले में चाकू मारी गई है। जिला अस्पताल से रानी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। हालत खतरे से अब बाहर है।

आरोपित की तलाश की जा रही है।  नगर कोतवाली के डीएम कालोनी मुहल्ले में मामा के घर रहकर 23 वर्षीय युवती एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर में ही उसके ममेरे भाई ज्ञान प्रकाश ने उससे शादी करने का दबाव बनाया।इन्कार करने पर चाकू मार घायल कर दिया।

ज्ञान प्रकाश भी एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। छात्रा के इन्कार करने पर उसने चाकू से हमला कर जान से मारने का भी प्रयास किया। चीख सुन स्वजन पहुंचे और जिला अस्पताल तुरंत ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि मुकदमा लिख आरोपित की तलाश पूर्ण रूप से की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here