Banda : माफिया मुख्तार अंसारी के शव का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम जारी, जेल में बंद बेटा अब्बास फूट-फूटकर रोया

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। बाँदा जिला के जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई, हार्ट अटैक पड़ने पर उसे बांदा मेडिकल कॉलेड के ICU में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाए जाने के साथ ही वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी हुआ, लेकिन हालत बिगड़ती ही गई, इलाज के दौरान ही मुख्तार की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे से शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया, बेटा उमर भी पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद मुख्तार के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

परिजनों के मुताबिक शव को गाजीपुर के पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, वहीं, प्रदेश में शुक्रवार को भी पुलिस अलर्ट है, जुमे की नमाज के चलते कई जिलोें में पुलिस रूट मार्च कर रही है। वहीं, कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी को जैसे ही जेल प्रशासन ने ये खबर सुनाई वह फूट-फूटकर रोने लगा।

जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी को उल्टी की शिकायत पर बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था, 9 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का इलाज शुरू किया। मुख्तार के भर्ती होने पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए। इलाज के दौरान ही मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

इसके साथ ही डीजीपी ने पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया। धारा 144 लागू कर दी गई है। जिलों के SSP को सतर्कता के निर्देश देने के साथ लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह से दूर रहने की अपील की है।

कासगंज जेल में 14 फरवरी 2023 से बंद मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी जो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक भी है बड़े सदमे में हैं। जेल प्रशासन द्वारा जब उसके पिता की मौत की सूचना अब्बास को दी गई तो वह फफक फफक कर रोने लगा। अब अब्बास को चिंता है कि वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएगा या नहीं।

कासगंज के जेल सुपरिंटेंडेंट विजय विक्रम सिंह ने बताया आज 29 मार्च सुबह लगभग 8:00 बजे जेल में बंद अब्बास अंसारी को उसके पिता मुख्तार अंसारी की मौत के बारे में जेल प्रशासन के द्वारा सूचना दी गई। विजय विक्रम सिंह ने बताया कि हम लोगों को ही देर रात यह जानकारी मिल पाई थी इसलिए रात में कोई सूचना नहीं दी गई।

जेल सुपरिंटेंडेंट विजय विक्रम सिंह ने बताया कि जैसे ही अब्बास को उसके पिता की मौत की सूचना दी गई तो अनायासी अब्बास की आंखों से आंसू बहने लगे और वह फफक फफक कर रोने लगा और दीवाल का सहारा लेकर बैठ गया। हालांकि जेल में बंद अब्बास अंसारी को यह चिंता सताए जा रही है कि क्या वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएगा।

जेल सुपरिंटेंडेंट विजय विक्रम सिंह ने बताया कि अब्बास अंसारी को कोर्ट से पैरोल मिलने के बाद ही पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने दिया जाएगा निश्चित तौर पर उसका परिवार भी अब्बास के पैरोल के प्रयास में लगा हुआ होगा। लेकिन अभी तक ऐसा कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है।

वहीं, कानपुर में जुमे की नमाज और मुख्तार अंसारी की मौत के चलते अति संवेदनशील और संवेदनशील व मुश्लिम बहुल इलाकों में भारी पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स पूर्ण रूप से तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने बताया कि शहर के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यूपी के अलग-अलग शहरों में देर रात से पुलिस का अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर शहर में भी पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here