बांग्लादेश : अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस इस्तीफ़ा देने पर कर रहे हैं विचार

0
167

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस अब इस्तीफ़ा देने के बारे में सोच रहे हैं।

साथ ही इस मामले को लेकर छात्र नेता और नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने मोहम्मद यूनूस से उनके निवास जमुना पर मुख्य मुलाक़ात भी की।

साथ ही नाहिद इस्लाम ने ये भी कहा, हम देश के मौजूदा हालात को लेकर सर के इस्तीफ़े की ख़बर सुन रहे थे।

और मुख्य सलाहकार ने चिंता व्यक्त की कि देश की वर्तमान स्थिति में वह काम नहीं कर पाएंगे।

और इस्लाम ने बताया, उन्होंने कहा कि अगर राजनीतिक पार्टी चाहती हैं कि वह अभी इस्तीफा दें तो वह क्यों रुकेंगे, जब उन्हें किसी तरह का आश्वासन ही नहीं मिलेगा।

और जिस तरह से आंदोलन चल रहा है या जिस तरह से बंधक बनाया जा रहा है। मैं इस तरह से काम बिल्कुल भी नहीं कर सकता।

और इससे पहले मोहम्मद यूनुस ने ढाका में एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में देश के हालात पर नाराजगी भी जताई थी।

साथ ही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने गुरुवार को ही अंतरिम सरकार के दो सलाहकारों महफ़ूज़ आलम और आसिफ़ महमूद और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान के इस्तीफ़े की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here