बांग्लादेश: अब तारिक़ रहमान 17 फ़रवरी को प्रधानमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

0
18

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर अब तारिक़ रहमान 17 फ़रवरी को शपथ लेंगे। और फिर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की मीडिया सेल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर ही ये बताया।

कि इस शपथ ग्रहण के दौरान क़रीब 1200 स्थानीय और विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे।

इसके साथ ही ये समारोह ढाका में नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाज़ा में करीब शाम 4 बजे होगा।

और बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन नए कैबिनेट सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे।

इसके अलावा विदेशी मेहमानों में भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे, भारत की लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर एहसन इक़बाल भी शामिल होंगे।

और फिर वहीं नेपाल से विदेश मंत्री बाला नंद शर्मा के शामिल होने की पूर्ण संभावना है। और श्रीलंका से स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा समारोह में हिस्सा भी लेंगे।

और फिर इसके अलावा, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के शामिल होने की भी पूर्ण संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here