न्यूज लिंक, संवाददाता। अयोध्या-बाराबंकी बॉर्डर का रामसनेही घाट इलाका में 20 दिन के अंदर दो महिलाओं के शव मिले। जिनकी उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। शरीर पर आधे कपड़े थे। लाशों की हालत ऐसी कि पुलिस के लिए भी पहचान करना मुश्किल हो गया। इलाके के लोगों में खौफ है कि कोई सीरियल किलर तो नहीं जो महिलाओं को टारगेट कर उनकी हत्या कर देता है।
6 महीने पहले भी इस इलाके में एक के बाद एक 3 महिलाओं की हत्या हुई थी। लखनऊ से लेकर बाराबंकी पुलिस की स्पेशल टीमें लगी तो एक 24 साल का लड़का पकड़ा गया। वह बुजुर्ग महिलाओं को पीटता, फिर रेप करता और गला दबाकर उनकी हत्या कर देता था।
पुलिस ने साइको किलर को पकड़ा तो इलाके में हत्याएं बंद हो गईं। लेकिन अब लगातार 2 लाशें मिलने के बाद रामसनेही घाट के गांवों में फिर से वही दहशत है।

