Barabanki News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर युवती और युवक ने ट्रक और कार के सामने कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बरावां गांव के पास युवक और युवती ने कार और ट्रक के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। प्रेम प्रसंग के चलते वाहन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की चर्चा है। एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव का युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार देर शाम पड़ोस के एक गांव की युवती के साथ गायब हो गया। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 12 बजे युवती ने एक कार के सामने और युवक ने ट्रक के सामने कूदकर अपनी जान गवा दी। इसके बाद एक्सप्रेस वे सुरक्षा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने यह बयान दिया हैं।

सीसीटीवी कैमरे में दोनों बारी-बारी अलग-अलग वाहनों के सामने कूदते दिखाई दे रहे थे। एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मालूम पड़ रहा है। फिलहाल कार्यवाही जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here