Bareilly : BJP नेता और उनके साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप, अब उसने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

0
84

न्यूज़लिंक हिंदी। BJP नेता और उनके साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप, महिला ने अनीस अंसारी और उसके साथियों पर होटल में दुष्कर्म, हमला समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

महिला ने कहा कि अनीस उसकी हत्या करा सकता है। महिला ने एसएसपी बरेली को भी शिकायती पत्र दिया है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का आरोप है कि अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष रहते हुए अनीस अंसारी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसके बच्चों का खर्च भी उठाया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अनीस की बातों में आ गई।

इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पति से तलाक भी दिला दिया। पति से तलाक होने के बाद अनीस निकाह करने से पूरी तरह से मुकर गया। अनीस उसे बुर्का पहनाकर लखनऊ ले जाता था और वहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म भी करता था।

22 सितंबर को वह अनीस अंसारी के घर पर गईं तो उसके बेटे शहनवाज ने मोबाइल छीनकर सबूत डिलीट कर दिए। घंटों बातचीत के बाद अनीस निकाह को तैयार हो गया। वादा किया कि ईद के बाद निकाह कर लेगा। इसके बाद छोड़ने के बहाने हरूनगला के पास एक होटल में ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

23 सितंबर को अनीस कुछ देर के लिए चला भी गया। कुछ देर बाद कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने उसे धमकाया। इसके बाद अनीस के साथ आए आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

सोशल मीडिया पर अनीस अंसारी का एक और ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह भाजपा के महानगर के पदाधिकारी को गाली भी दे रहा है। वह बातचीत में महिला से कहता है कि चुनाव का टाइम है, न जाओ तो फूल जाते हैं।कोर कमेटी की बैठक थी। कोर कमेटी का मतलब है जो प्रोग्राम बनते हैं।

उसकी, उसमें खास खास जिम्मेदार लोग भी रहते हैं। अरे उनका फोन भी आया । यार अध्यक्ष जी तुम्हारा फोन नहीं उठ रहा है। दोपहर से कार्यक्रम में लगे हुए थे। हमने भी खूब सुना आज। इस दौरान वह नेता को कई बार उसे गाली भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here