Bareilly News: 13 साल के लड़के ने टॉफी दिलाने का लालच देकर आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

0
221

न्यूज़लिंक हिंदी। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में टॉफी दिलाने का लालच देकर पड़ोसी के 13 साल के लड़के ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है।

वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बेटी रविवार को दोपहर करीब एक बजे घर पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर घर आया और टॉफी दिलाने के बहाने बेटी को साथ ले गया।

झाड़ियों में ले जाने के बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। खून से लथपथ हालत में वह जैसे-तैसे घर लौटी और परिजनों को पूरा वाकया बताया। कुछ ही देर में वह बेहोश हो गई। घर वालो ने तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

आनन-फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तुरंत ही भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया। सोमवार को बच्ची की मां फरीदपुर थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम के बारे में बताया। फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here