न्यूज़लिंक हिंदी। सीएम योगी का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो बुधवार को सीएम योगी के बरेली दौरे का है जब उन्होंने बरेली में इनडोर स्टेडियम की सौगात दी थी। स्टेडियम के उद्घाटन के बाद ही सीएम ने यहां सुरेश खन्ना के साथ बैडमिंटन खेला था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही रामगंगा नगर योजना में रामायण वाटिका का निरीक्षण किया। यहां हनुमान जी नौ फीट की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्राधिकरण की ग्रेटर बरेली आवासीय योजना का शिलान्यास किया एवं कार्यों की समीक्षा की। वहीं इनडोर स्टेडियम का लोकार्पण कर खिलाड़ियों को सौगात दी। इस दौरान सीएम योगी ने स्टेडियम में वित्तमंत्री के साथ बैडमिंटन में हाथ अजमाएं।
ये भी पढ़े : Bihar में एक और BPSC टीचर की पकड़ौआ शादी, दूल्हा लगाता रहा गुहार, उठा ले गए लड़की के घरवाले
समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवासीय टाउनशिप के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक कलस्टर, मेडिसिटी व नॉलेज पार्क भी विकसित किये जाए, जिससे लघु उद्यमियों व सेवा क्षेत्र से जुडे़ व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त हो। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि प्राधिकरण निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करे तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही पूरा किया जाए। सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिए गए कि नयी आवासीय योजनाओं के विकास के समय ध्यान दिया जाए कि योजनाओं से पर्याप्त रोजगार सृजन हो।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों, कोच आदि से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम में खेल की आधुनिक सुख-सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार इस डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाए गए आधुनिक हाल में 10 करोड़ 8 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
ये भी पढ़े : Ram Mandir: विपक्ष ने ठुकराया निमंत्रण तो BJP ने जारी किया पोस्टर, कहा- ‘सनातन विरोधी इंडी गठबंधन’…
यह पूरा हॉल एयर कंडीशन है। इसमें 2 बालकनी बनाई गई हैं। इस हॉल में एकसाथ लगभग 350 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यहां पर खिलाड़ियों के रुकने के लिए विश्रामगृह, ट्रेकिंग रूम, मेडिकल रूम सहित लिफ्ट आदि की सुविधा भी है। इस हॉल के अंदर कुश्ती, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन जैसे कई खेल खेले जा सकेंगे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया। तैराक खिलाड़ी आध्या बंसल ने मुख्यमंत्री को एक पेंटिंग गिफ्ट की। जिसके बाद सीएम योगी ने खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उनसे खेल विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

