Bareilly: पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अब सुनहरा मौका, 15 तक करें आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस

0
117

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अब सुनहरा मौका, 15 तक करें आवेदन, जानिए पूरा प्रोसेस। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत 21 से 24 वर्ष आयु के स्नातक, डिप्लोमाधारक, आईटीआई, 12वीं और 10वीं कक्षा पास अभ्यर्थी पोर्टल www.pminternship.mca.gov.in पर निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और साथ ही आईटीआई सीबीगंज के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इंटर्नशिप की अवधि एक वर्ष की होगी। इंटर्नशिप करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये की मासिक सहायता भारत सरकार की ओर से ही प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here