न्यूज़लिंक हिंदी। अब दिवाली पर दुकानदारों को लगा झटका, सिरौली समेत कई स्थानों पर महीनेभर में पटाखा फैक्ट्रियों में हुई घटनाओं के मद्देनजर लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन ने आबादी में खुलीं 18 होलसेल पटाखा दुकानों के लाइसेंस पूर्ण रूप से निरस्त कर दिए।
ये सभी दुकानें आबादी के आसपास ही थीं। इनमें नवरंग ट्रेडर्स की 53 साल पुरानी दुकान भी थी। 14 जनवरी, 1971 में इसका लाइसेंस जारी हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार शहर और कस्बों में अब 44 होलसेल दुकानें हैं, जिन्हें पटाखा बेचने और भंडारण की अनुमति मिली हुई है। इनमें से 21 लाइसेंस ऐसे हैं, जो जनवरी, फरवरी और अक्टूबर में ही बने हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सौ फुटा रोड स्थित हरप्रीत सिंह की दुकान के लाइसेंस का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन बना हुआ है। नोटिस दिया जा चुका है। हालांकि, पूर्व में डीएम और मंडलायुक्त के आदेश पर लाइसेंस निरस्त किया गया था।
सौ फुटा रोड स्थित बीनू गंगवार की दुकान के लाइसेंस का मामला मंडलायुक्त के न्यायालय में अभी तक विचाराधीन बना हुआ है। सौ फुटा रोड स्थित शालिनी सिंह की दुकान के लाइसेंस का स्थान परिवर्तन के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दोबारा से रिपोर्ट भी अभी मांगी गई है।

