रिखी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षक ममता त्रिपाठी और प्रबंधन के बीच काफी दिन से चल रहा विवाद फिर गरमा गया है। ममता का आरोप है कि शनिवार को वह प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस लेने कॉलेज गई थीं जहां प्रधानाचार्य रचना अरोरा ने उन्हें बंधक ही बना लिया।
और मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज के आने के बाद वह वहां से निकल पाईं। प्रबंधक आनंद मोहन का कहना है कि खुद ममता ने प्रधानाचार्य को बंधक बनाया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह वहां से गईं।

