Barsana: नगर पंचायत का सैल्फी पॉइंट बना पार्किंग अड्डा, वृंदावन की घटना को लेकर बरसाना पुलिस सतर्क

0
155

न्यूजलिंक हिंदी,बरसाना। आदर्श नगर पंचायत बरसाना का आदर्श रोड कहे जाना वाला रोड बना पार्किंग का अड्डा। न्यू इयर के आते आते बरसाना में देश विदेश से श्रीराधारानी के दर्शन करने पहुंचे रहे लाखों श्रृद्धालु जाम में फंसते नजर आ रहे हैं। वहीं बात करें आदर्श नगर पंचायत बरसाना के आदर्श रोड की तो लाखों रूपये में तैयार सैल्फी पोइंट के सामने गाडियों की पार्किंग की जा रही है।

ये भी पढ़े: Barsana: मंदिर के रास्तो की चरमराई व्यवस्था, भीड़ के आगे बेबस दिखे पुलिसकर्मी, भीड़ में कई श्रद्धालुओ का घुटा दम

पार्किंग ठेकेदारों ने सैल्फी पोइंट के सामने पार्किंग अड्डा ही बना डाला। न ही नगर पंचायत ध्यान देती है और न ही पुलिस प्रशासन, लाखों श्रद्धालुओं को इस आदर्श रोड पर गाडियों के जाम में फंसकर श्रृद्धालु ऐसे तेसे निकल पाते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले भी एक श्रृद्धालु वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु इसी क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद भी न ही नगर पंचायत जागी और न ही पुलिस प्रशासन जागा।

लगातार सैल्फी पोइंट से लेकर श्रीराधारानी गेट तक प्रतिदिन गाडियां बड़ी संख्या में खडी होती है। ठेकेदारों ने आदर्श रोड को पार्किंग अड्डा बना डाला है। वहीं वृंदावन में हुई श्रृद्धालुओं के साथ घटना को लेकर बरसाना पुलिस ने श्रीराधारानी के दर्शन करने मन्दिर पर आ रहे लाखों श्रृद्धालु की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन ने मन्दिर दर्शन के सभी रास्तों को वन वे रोड कर दिया है।

श्रृद्धालुओं को सीढियों से दर्शन करने के लिए चढ़ाया जा रहा है और मन्दिर के पीछे से जयपुर मन्दिर रोड से निचे उतारा जा रहा है। जगह जगह मुख्य मार्गों पर पुलिस की ट्यूटी लगायी गयी हैं। वृंदावन की घटना को देखते बरसाना पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतना चहाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here