Barsana: मंदिर के रास्तो की चरमराई व्यवस्था, भीड़ के आगे बेबस दिखे पुलिसकर्मी, भीड़ में कई श्रद्धालुओ का घुटा दम

0
162

न्यूज़लिंक हिंदी,बरसाना। नववर्ष के चलते रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम लाडली जी मंदिर पर उमड़ पड़ा। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी फैल नजर आई। भीड़ के दबाब में कई महिला श्रद्धालुओं का दम भी घुटा। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़े: Vrindavan: ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को लगी लंबी कतार, रविवार को हुई महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटा प्रशासन 

ब्रज में नया साल मानने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रविवार से ही उमड़ने लगी। बरसाना में एक ओर सुबह से जाम था तो वहीं लाडली जी मंदिर पर भीड़ का आलम इस कदर था कि सीढ़ियों से लेकर मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। रविवार दो शाम करीब छह बजे लाडली जी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे पुलिस की प्रशासन की व्यवस्था फैल नजर आई।

इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मंदिर के पीछे भीड़ को रोका गया। जिसके चलते दिल्ली की महिला श्रद्धालु सुमन का दम घुटा तो वो कुआ के पास बैठ गई। वहीं हिसार कि सोनल का भी भीड़ में दम घुटने लगा तो भी कुआ के पास आकर बैठ गई। लाडली जी मंदिर में व्यवस्थाओं की बात करे तो एक एसआई सहित दो कांस्टेबल तैनात है। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा सिर्फ छह सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई। है।

स्थानीय निवासी विपिन कुमार ने बताया कि जब प्रशासन को मालूम है कि नववर्ष के चलते मंदिर पर श्रृद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी तो उन्हें इसके इन्हें पहले से ही तैयारी करनी चाहिए थी। श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि आये दिन श्रृद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो लाडली जी मंदिर पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here