Beating Retreat ceremony: विजय चौक भारतीय धुनों का बनेगा साक्षी, कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा आम जनता मौजूद रहेगी।

0
221

न्यूज़लिंक हिंदी। रायसीना की पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक विजय चौक सोमवार को यानी आज ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में सभी भारतीय धुनों का साझी बनेगा। बता दे कि बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि थल सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के संगीत बैंड देश के प्रतिष्ठित दर्शकों के समक्ष 31 मनमोहक और थिरकने वाली भारतीय धुनें बजाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी तथा आम जनता मौजूद रहेगी।

जानकारी अनुसार बीटिंग रिट्रीट समारोह की शुरुआत सामूहिक बैंड ‘शंखनाद’ धुन के साथ करेगी। इसके बाद पाइप्स और ड्रम बैंड के माध्यम से वीर भारत, संगम दूर, देशों का सरताज भारत, भागीरथी और अर्जुन जैसी मनमोहक धुनें पेश की जाएंगी। सीएपीएफ बैंड भारत के जवान और विजय भारत का संगीत बजाएंगे।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, मुख्य संचालक लेफ्टिनेंट कर्नल विमल जोशी समारोह का संचालन करेंगे। इसके अलावा आर्मी बैंड के कंडक्टर सूबेदार मेजर मोती लाल होंगे। एमसीपीओ एमयूएस द्वितीय एम एंटनी और वारंट ऑफिसर अशोक क्रमशः नौसेना तथा वायुसेना के संचालक होंगे। कांस्टेबल जीडी रानीदेवी सीएपीएफ बैंड की संचालिका होंगी। सूबेदार मेजर राजेंद्र के निर्देश के अनुसार पाइप्स तथा ड्रम बैंड पर प्रस्तुति दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here