पिता से न मिल सके इसलिए मां ने कर डाला 4 साल के बेटे का कत्ल, लाश को बैग में रख भागी… पुलिस ने किया अरेस्ट

गोवा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बिजनेसवुमन मां ने अपने 4 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी,

0
339

न्यूज़लिंक हिंदीं। गोवा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बिजनेसवुमन मां ने अपने 4 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं महिला बेटे की लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, वह अपने पति के साथ “अलगावपूर्ण संबंध” का हवाला देते हुए एक बैग में बच्चे के शव को लेकर कैब से भागने की कोशिश कर रही थी, इस दौरान उसको पकड़ लिया गया। सूचना सेठ ने शनिवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक लग्जरी अपार्टमेंट में चेक इन किया और सोमवार सुबह चेक आउट किया। इस वीभत्स घटना के बाद हर कोई जानना चाहता है कि अपने ही बच्चे की हत्या करने वाली सूचना सेठ आखिर है कौन?

ये भी पढ़े : देहरादून में क्लोरीन गैस लीक, खाली प्लाट में तीन साल से पड़े थे सिलिंडर, गैस के रिसाव के बाद घरों को कराया जा रहा खाली

बेटे को पिता से मिलने से रोकने के लिए उतारा मौत के घाट
गोवा पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने इस खौफनाक अपराध को इसलिए अंजाम दिया, ताकि उसका बेटा उसके पूर्व-पति से मुलाकात नहीं कर पाए। सुचाना सेठ ने अपने पूर्व पति से 2010 में शादी की थी। आरोपी महिला ने 2019 में अपने बेटे को जन्म दिया। हालांकि, पति के साथ हुए विवाद के बाद दोनों का 2020 में तलाक हो गया। उस समय अदालत ने फैसला सुनाया कि बच्चे का पिता उससे हर रविवार को मुलाकात कर सकता है। इस बात से सुचाना बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

हत्या के लिए बेटे को लेकर आई गोवा
सुचाना को भले ही अपने पति से छुटकारा मिल गया था मगर वह बिल्कुल भी नहीं चाहती थी कि उसका बेटा पिता से मुलाकात करे। यही वजह थी कि आरोपी महिला अपने बेटे को उसके पिता से मिलने से रोकने के लिए षडयंत्र रच रही थी। अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए वह 6 जनवरी को गोवा पहुंची और उसने सिंक्वेरिम में एक होटल में चेक इन किया। 7 जनवरी को रविवार होने के चलते पिता को बेटे से मिलना था मगर उससे पहले ही सुचाना ने होटल के कमरे में बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

ये भी पढ़े : प्राण प्रतिष्ठा से पहले केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी का एलान, बोले- ऐसा कोई गांव नहीं होगा, जहां सीधा प्रसारण न हो

कैसे अपराध से उठा पर्दा?
पुलिस के मुताबिक, सुचाना सेठ ने किसी धारदार हथियार से अपने बेटे की हत्या की। अपराध को अंजाम देने के बाद उसने होटल मैनेजमेंट से बेंगलुरू वापस जाने के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। महिला ने होटल स्टाफ से इस बात पर जोर दिया कि वो सड़क के रास्ते से ही बेंगलुरू जाएगी। होटल स्टाफ ने कैब बुक कर दिया और वह अपना सामान लेकर रवाना हो गई। हालांकि, जब होटल स्टाफ उसके कमरे की सफाई करने पहुंचा तो उसने बिस्तर पर खून के धब्बे देखे।

होटल स्टाफ को शक हुआ कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस तुरंत होटल में पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। जब फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि वो अकेले ही होटल से बाहर निकली थी, जबकि उसका बेटा उसके साथ कहीं भी दिखाई नहीं दिया। पुलिस को तुरंत किसी बड़ी अनहोनी की आशंका लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here