एनिमल फिल्म का बेडरूम सीन पति-पत्नी, मैरिटल रेप और अदालत की एक टिप्पणी

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी। फिल्म एनिमल सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म की कहानी से लेकर उसके विवादित सीन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। ऐसा ही एक सीन है जिसमें बॉबी देओल अपने बेडरूम में अपनी तीसरी पत्नी के साथ हैं। फिल्म बॉबी विलेन का रोल निभा रहे हैं। उनका नाम अबरार है।

इस सीन में वो अपनी तीसरी पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हैं। पत्नी की इच्छा के विरुद्ध उन्हें सेक्स के लिए मजबूर करते हैं। ये सीन काफी विवादों में हैं।

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है कि क्या पत्नी की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जोर-जबरदस्ती करना गलत नहीं है। बहरहाल ये तो फिल्म की बात हुई। फिल्म में विलेन को और ज्यादा क्रूर दिखाने के लिए ऐसे सीन डाले गए हैं।

निचली अदालत ने पति को दोषी ठहराया, लेकिन ये मामला जब इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंचा तो कोर्ट ने मैरिटल रेप मामले में पति को अपराधी नहीं माना। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि यदि पत्नी की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो वैवाहिक बलात्कार को भारतीय दंड संहिता  के तहत अपराध नहीं माना जा सकता।

दरअसल मैरिटल रेप को लेकर समाज दो वर्ग में बंटा हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि मैरिटल रेप को लेकर कड़ा कानून बनना चाहिए और इस मामले में सजा के प्रावधान होने चाहिए, जबकि दूसरा वर्ग कहता है कि अगर ये कानून बन गया तो इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे लोगों का मानना है कि पत्नी के साथ बिना उसकी इच्छा के भी संबंध बनाना गलत नहीं हो सकता। ऐसे लोग इसे संस्कृति के लिए खतरा बताते हैं। मैरिटल रेप मामले सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here