लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाई ‘नेशनल अलायंस कमेटी’,अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति गठित की है। इसमें पांच वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

0
174

न्यूज़लिंक हिंदी। इंडिया गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने राष्ट्रीय गठबंधन समिति गठित की है। इसमें पांच वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इस कमेटी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, मुकुल वासनिक और मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है।

वासनिक को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को ऐसे समय में कमेटी में शामिल किया गया है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से ही दोनों नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका दिए जाने की चर्चा थी।

आज शीट शेयरिंग पर होगी चर्चा?
I.N.D.I.A अलायंस की बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस समेत विपक्ष के कुल 27 पार्टियों को न्यौता दिया गया है। गठबंधन नेताओं को उम्मीद है कि सभी पार्टियों के नेता बैठक में आएंगे। दिल्ली के अशोका होटल में बैठक दोपहर 3:00 बजे होगी। ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव समेत प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज की बैठक में सीट शेयरिंग फार्मूला बनेगा।

ये भी पढ़े : शाहरुख की पत्नी Gauri Khan को ED ने भेजा नोटिस, 30 करोड़ हड़पने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

उद्वव ठाकरे ने कर दी बड़ी मांग
विपक्षी दलों की बैठक से पहले ही उद्वव ठाकरे ने बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन का संयोजक जल्द नियुक्त किया जाए और सीट बंटावारे पर जल्द फैसला हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी दलो के नेताओं को सम्मान दिया जाए और गठबंधन में नए दलों को शामिल करने की संभवानाओं को बढाया जाए ताकि मतों का बंटवारा होने से रोका जा सके।

ये भी पढ़े : ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी 1991 के मुकदमे को ट्रायल की मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here