सोनाक्षी सिन्हा से शादी करने से पहले मस्जिद के पास नजर आए जहीर इकबाल,सोनाक्षी को बनाने पहुंचे अपनी दुल्हनिया

0
100

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। वो 23 जून रविवार को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर रही हैं। सात साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

अपनी जिंदगी के इतने बड़े और खास मौके पर जहीर मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा करके दुआ भी मांगी। इससे पहले सोनाक्षी के घर पर भी पूजा हुई थी। जहीर इकबाल,को बांद्रा वेस्ट में स्थित सोनाक्षी सिन्हा के नए घर के पास एक मस्जिद के बाहर देखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जहीर और सोनाक्षी ना ही निकाह करेंगे और ना ही हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक सात फेरे लेंगे। वो रजिस्टर्ड मैरिज भी करेंगे। इस जश्न में फैमिली मेंबर्स और दोस्त भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

आगे ये भी पढ़ें : Chhattisgarh : नक्सलियों की काली करतूत का पर्दा फास,पुलिस को मिली नोट छापने की मशीन, इनवर्टर लगाकर होती थी छपाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here