पहलगाम हमले को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले, असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से की ये अपील। और इस सर्वदलीय बैठक में पांच से कम सांसदों वाली पार्टी को नहीं बुलाया गया है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि सर्वदलीय बैठक में 5 या 10 से कम सांसदों वाली पार्टियों को आमंत्रित भी नहीं किया जा रहा है।
हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से सर्वदलीय बैठक के बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “पहलगाम पर सर्वदलीय बैठक के बारे में कल रात मैंने किरेन रिजिजू से बात बात की। साथ ही उन्होंने कहा कि वे केवल ‘5 या 10 सांसदों’ वाली पार्टियों को आमंत्रित करने के बारे में सोच रहे हैं। “
और “जब मैंने पूछा कि कम सांसदों वाली पार्टियों को क्यों नहीं, तो उन्होंने कहा कि बैठक ‘बहुत लंबी’ हो जाएगी। जब मैंने पूछा ‘हमारे बारे में क्या, छोटी पार्टियों के बारे में?’ तो उन्होंने मज़ाक में कहा कि मेरी आवाज़ वैसे भी बहुत तेज़ है। “
साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “यह बीजेपी या किसी अन्य पार्टी की आंतरिक बैठक नहीं है, यह आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों के ख़िलाफ़ एक मज़बूत और एकजुट संदेश भेजने के लिए एक सर्वदलीय बैठक है। और पीएम मोदी क्या आप सभी दलों की चिंताओं को सुनने के लिए एक घंटा और ज़्यादा खर्च करेंगे। “
आगे उन्होंने कहा, “आपकी अपनी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। चाहे वह 1 सांसद वाली पार्टी हो या 100 सांसद वाली, वे दोनों भारतीयों की ओर से चुनी गई हैं और ऐसे महत्वपूर्ण मामले पर उनकी बात सुनी जानी चाहिए। और यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। “