बंगाल: पीएम मोदी विपक्ष पर हुए हमलावर, विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर कही ये बात

पीएम ने कहा कि आज बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं। आज मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है।

0
234

न्यूज़लिंक हिंदी, बंगाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल दौरे के दूसरे दिन यानी आज शनिवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा से पहले वहां सरकारी कार्यक्रम में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। बता दे कि इसमें बिजली, रेल और सड़क से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।

बंगाल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद बंगाल का विकास रोका गया। हमारी सरकार ने बंगाल समेत पूर्वी क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। बंगाल को आत्मनिर्भर व विकसित राज्य बनाना जरूरी है। पीएम ने कहा कि आज बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं। आज मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है। बिजली, सड़क, रेल की बेहतर सुविधाएं आपके जीवन को आसान बनाएगी। इन विकास कार्यों से बंगाल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल देश के अन्य राज्यों के लिए पूर्वी द्वार का काम करता है। पूर्व में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं का प्रवेश हो सकता है इसलिए हमारी सरकार बंगाल में सड़क मार्ग, रेल मार्ग, वायु मार्ग और जल मार्ग की आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है।

पीएम ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के दृष्टिकोण से रेल बंगाल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा रहा है लेकिन इतिहास की जो बढ़त बंगाल को हासिल थी, आजादी के बाद उसे सही ढंग से आगे नहीं बढ़ाया गया। यही कारण है कि तमाम संभावनाओं के बावजूद बंगाल पीछे छूटता गया। पिछले 10 वर्षों में हमने उस खाई को पाटने के लिए यहां के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत जोर दिया है।

इस मौके पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : UP: पेपर लीक मामले में यूपी बोर्ड हुआ सख्त, निरीक्षकों को दिए गए निर्देश, प्रश्नपत्र आउट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here