न्यूज़लिंक हिंदी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल पहुंचा। इसके बाद इन स्कूलों के छात्रों और अध्यापकों में डर बैठ गया। इन स्कूलों में से एक कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है। डीके शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, “मैं टीवी देख रहा था, मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी एक धमकी भरा मेल मिला। मैं यहां जांच करने आया था।”

इसके बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में स्कूलों की तलाशी ली गई। साथ ही बम निरोधक दस्ते को उन सभी स्कूलों में भेज दिया गया है, जहां बम की धमकी मिली थी। जिन स्कूलों को ये धमकी मिली है उनमें व्हाइटफील्ड, कोरेमंगला, बसवेशनगर, यालहंका और सदाशिवनगर के स्कूल शामिल हैं।
#WATCH | Karnataka: Bomb squad and dog squad inspect a school in Anekal after several schools in Bengaluru received threat calls pic.twitter.com/qvridib43N
— ANI (@ANI) December 1, 2023
डिप्टी सीएम ने किया स्कूल का दौरा
डिप्टी सीएम ने भी इस खबर की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एक स्कूल का दौरा किया। उन्होंने कहा, “मैं टीवी देख रहा था, मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी एक धमकी भरा मेल मिला। मैं जांच करने के लिए यहां आया। अब तक यह एक धमकी भरा कॉल ही लग रहा है, लेकिन हमें इसे लेकर बहुत सतर्क रहना होगा।” उन्होंने कहा, “माता-पिता थोड़े परेशान हैं, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस इस पर गौर कर रही है। कुछ शरारती लोगों ने ऐसा किया होगा, 24 घंटे में हम उन्हें पकड़ लेंगे। साइबर क्राइम पुलिस सक्रिय है, वे अपना काम कर रहे हैं। हमें भी सतर्क रहना चाहिए और लापरवाही नहीं करनी चाहिए।”
#WATCH | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar visits a school in Bengaluru after several schools received threatening e-mails. pic.twitter.com/7y3ReGOtAt
— ANI (@ANI) December 1, 2023
‘घबराने की जरूरत नहीं है’
बेंगलुरु के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘पुलिस जांच करेगी और मैंने उन्हें ऐसा करने का निर्देश दिया है। सुरक्षा उपाय किए गए हैं और माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैंने पुलिस को स्कूलों का निरीक्षण करने और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग से प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।”
On several schools in Bengaluru received bomb threats, Karnataka CM Siddaramaiah says, 'Police will investigate, and I have directed them to do so. Security measures have been taken, and parents need not panic. I have instructed the police to inspect the schools and enhance… https://t.co/uutlo3CVgs pic.twitter.com/ZA3hSbgBAS
— ANI (@ANI) December 1, 2023
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, “हम ईमेल के सोर्स की पुष्टि कर रहे हैं। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने प्राथमिकता के आधार पर इसकी जांच करने के लिए पुलिस को सूचित कर दिया है।”
नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
पुलिस ने बताया कि स्कूल अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इस मेल की जानकारी दी, जिसक बाद पुलिस बम निरोधक दस्तों और तोड़फोड़ रोधी जांच टीमों के साथ संबंधित संस्थानों में पहुंची। पुलिस ने कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को तुरंत स्कूल परिसर से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जैसे ही माता-पिता को घटना के बारे में पता चला, वे तुरंत अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल में पहुंचे हैं।

