न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। किसानों के दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन के बीच भारत बंद का आह्वान के कारण रेल यातायात बाधित हो रही है। करीबन छह ट्रेनों को लुधियाना-साहनेवाल-चंडीगढ़ रूट पर डायवर्ट कर दिया गया है। इस हड़ताल के दौरान परिवहन, कृषि गतिविधियां, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम ग्रामीण कार्य, निजी कार्यालय, गांव की दुकानें और ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थानों के बंद रहने की उम्मीद है।
बड़ी संख्या में दुकानें बंद है
बता दे कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर में बैरिकेड लगाई गई है, जिसके चलते सड़को पर भारी जाम लग गई। दिल्ली की सीमाओं पर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। पंजाब के कपूरथला में भारत बंद का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में दुकानें बंद है। किसानों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया है।
सब्जियों के दामों में भी भारी उछाल हो सकता है
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अब आमजन की खाने-पीने की चीजों की सप्लाई पर भी इसका असर पड़ना शुरू हो गया है। पंजाब से आने वाला आलू, मटर, किन्नू और आजादपुर सब्जी मंडी से आने वाली कुछ सब्जियां भी रोहतक मंडी में नहीं पहुंच पा रहा हैं। अगर किसानों का आंदोलन इसी तरह चलता रहा तो सब्जियों के दामों में भी भारी उछाल हो सकता है।
सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट बंद
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि किसान यूनियन और केंद्र सरकार के बीच लंबी बातचीत हुई। हर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। सकारात्मक चर्चा हुई है। सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इससे परीक्षा के दौरान छात्रों को परेशानी हो रही है। अगली बैठक रविवार को होगी।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा- मोदी को गाली देना ही कांग्रेस का एजेंडा
कई विषयों पर सहमति बनी है मगर कानून व्यवस्था और पंजाब के लोगों की समस्याएं चिंता का विषय हैं। हमें ईंधन या दूध या बाहर से आने वाली किसी भी चीज की कमी नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ पंजाब ने केंद्र से हरियाणा सरकार को सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

