न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से भारत बंद में साथ देने की अपील की है। आज सुबह 6 बजे से भारत बंद शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। बता दे कि इसी के चलते शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में खास अलर्ट जारी है। शहरों में पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर इसे लेकर तैयारियां की हैं।
ट्रैफिक जाम की काफी परेशानी का सामना करना पड़ा
दिल्ली में पहले ही किसानों के मार्च के मद्देनजर सिंघू, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं पर बैरिकेड की कई परतें लगा दी गयी हैं। वहीँ पिछले कुछ दिनों में यात्रियों को ट्रैफिक जाम की काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
#WATCH | Traffic snarls continue as commuters face delays and traffic jams entering into Delhi; visuals from Ghazipur border pic.twitter.com/hfJdReL5pe
— ANI (@ANI) February 16, 2024
दिल्ली-हरियाणा के सिंघु और टिकरी बॉर्डर, दिल्ली-गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर अत्यधिक भीड़ रह सकती है। लोगों से दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने की सलाह दी है।
किसान संगठनों और सरकार के बीच तीसरे दिन की वार्ता बेनतीजा रही। जिसके चलते आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है, बता दे कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है।
जानें किसानों की मांग
जानकारी केलिए बता दे कि किसान अपनी उपज के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून की मांग को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं। वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, खरीद की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, बिजली में कोई बढ़ोतरी नहीं करने की मांग की गई है।
300 यूनिट मुफ्त बिजली की मांग
इसके साथ ही किसानों ने घरेलू उपयोग और दुकानों, खेती के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की भी मांग की है। व्यापक फसल बीमा और पेंशन में 10000 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की भी मांग की है। हालांकि किसानों का ये भी कहना है कि सरकार ने हमसे जो वादे किए गए थे उन्हें वो पूरा नहीं कर रही है। इसलिए मजबूर होकर हमें ये आंदोलन करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: TMC को लगा झटका, सांसद पद से मिमी चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा

