न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राजनीति तेज़ होती जा रही है। इस बीच असम में यात्रा निकालने पर सीएम हिमंत सरमा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को भी मिली। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की भी बात सीएम सरमा ने कही।
अब कांग्रेस ने भी असम सीएम पर पलटवार किया है। बता दे कि लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने गुरुवार को कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते रहें, लेकिन सबसे पुरानी पार्टी भारत जोड़ो न्याय जारी रखेगी।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि सीएम सरमा “सबसे भ्रष्ट” सीएम हैं और उनसे यही उम्मीद की जाती है। गोगोई ने कहा कि असम सरकार एफआईआर दर्ज करते रहेंगे, हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे। गोगोई ने कहा कि भाजपा देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटना चाहे जारी रखे, लेकिन हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश को एकजुट करना जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें :Varanasi: बीएचयू में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी, कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई मंजूरी

