न्यूज़लिंक हिंदी, भदोही। भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 17 फरवरी की रात ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में नहीं, बल्कि भदोही के पास मूंसीलाटपुर गांव के खेत में रुकेंगे। जिला प्रशासन ने 17 व 18 फरवरी को दो पालियों में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते इसकी अनुमति नहीं दी।
जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि राहुल के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को 17 फरवरी की रात में जिले के ज्ञानपुर क्षेत्र में स्थित विभूति नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में ठहरना था लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि परीक्षा व सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया।
नौबतपुर के रास्ते शुक्रवार को चंदौली में प्रवेश करेगी
बिहार से नौबतपुर के रास्ते सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुक्रवार को चंदौली में प्रवेश करेगी। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह उत्तर प्रदेश कांग्रेस केप्रदेश अध्यक्ष अजय राय को झंडा सौंप रैली को आगे बढ़ाने की शुभकामना देंगे।
ये भी पढ़ें : Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट, Delhi-NCR में लगा लम्बा जाम, जानें किसानों की क्या हैं मांग?

