Bharatpur : 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले शख्स को मिली 20 वर्ष की सजा,जानिए माँ की दुख भरी दास्तान

0
168

न्यूज़लिंक हिंदी। 8 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले गोपाल कुशवाह को अदालत नेअपना फैसला सुनाया। भरतपुर की पोक्सो कोर्ट की ओर से 20 का कठोर कारावास और 50 हजार के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।

यह मामला रूपवास थाना इलाके के है। यहां 22 मार्च 2022 को पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का मां ने बताया कि दिनांक 20 मार्च 2022 को शाम को लगभग 5 बजे में वह खेत पर गई थी। मेरा पति घर से बाहर था। उसी समय आरोपी 24 वर्षीय गोपाल पुत्र गीतम जाती कुशवाह मेरे घर पहुंचा।

मेरी 8 वर्षीय दिव्यांग बेटी को उठाकर अंदर कमरे में वह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मेरे छोटे बेटे ने खेत पर पहुंचकर मुझे घटना के बारे में जब बताया। इसके बाद जब दौड़कर घर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला। घटना को देख मेरे होश उड़ गए।

इस दौरान आरोपी ने जाते हुए धमकी दी थी किसी को भी बताया तो पुरे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी गोपाल को 25 मार्च को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में चालान भी पेश किया गया। पुलिस ने 27 गवाह और 35 दस्तावेज भी पेश किए। पोक्सो कोर्ट के न्यायाधीश ने अखिलेश कुमार ने गोपाल को आरोपी मानते हुए 20 वर्ष का कठोर कारावास और 50 हजार के अर्थदंड से दंडित भी पूर्ण रूप से किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here