Bhopal : मोहन यादव सरकार का बड़ा तोहफा, रक्षाबंधन पर गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी अब फ्री में होगा

0
150

न्यूज़लिंक हिंदी। मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार गर्भवती महिलाओं को रक्षाबंधन का एक बड़ा ही तोहफा देने जा रही है, अब प्रदेश की गर्भवती महिलाएं किसी भी सरकारी या प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड फ्री में करा सकेंगी।

उनसे कोई भी शुल्क नहीं देना पढ़ेगा , हालांकि अभी केवल कुछ विशेष तारीखों में ही निशुल्क सोनोग्राफी की छूट रहेगी। इसके बाद सरकार इसे हमेशा के लिए फ्री करने पर विचार कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट अस्पताल और निजी सोनोग्राफी सेंटरों पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड पूर्ण रूप से करा सकेंगी। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को अपना नाम और फोन नंबर बताना होगा।

इसके बाद ई-वाउचर जनरेट होगा और मोबाइल पर ओटीपी आएगा, सत्यापन के बाद महिलाओं को ई-रुपी बारकोड भी दिया जाएगा। इसे स्कैन करने के बाद सोनोंग्राफी सेंटर संचालक के खाते में तय राशि ट्रांसफर हो जाएगी। इसका भुगतान सरकार ही करेगी।

शुरुआत में अभी हर महीने की 9 और 25 तारीख को ही मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी, वहीं 9 अगस्त से यह सुविधा प्रदेश के सभी जिलों में संचालित की जाएगी। वहां भी अभी 9 और 25 तारीख को ही फ्री अल्ट्रासाउंड होगा। हालांकि सरकार इसे पूरी तरह प्रतिदिन के लिए फ्री करने पर पूर्ण विचार कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here